गणतंत्र दिवस में कर्नाटक की झांकी को अनुमति ना मिलने पर भड़के सिद्दारमैया

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jan 2024 | देश
altimg

बेंगलुरु, 09 जनवरी, (वीएनआई) गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली राज्यों की झांकी की अनुमति को लेकर जारी सियासत के बीच कर्नाटक की झांकी को अनुमति ना मिलने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र पर निशाना साधते हुए इसे कन्नड़वासियों का अपमान बताया है।। 

मुख्यमंत्री का आरोप है कि केंद्र सरकार ने इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी को शामिल करने के लिए राज्य द्वारा भेजे गए सभी प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। इससे पहले पंजाब की झांकी को भी अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर लिखा, केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी को मौका न देकर सात करोड़ कन्नड़वासियों का अपमान किया है। कर्नाटक को पिछले साल भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था क्योंकि हमारे राज्य की झांकी को शुरू में अस्वीकार कर दिया गया था। बाद में उन्होंने कर्नाटक चुनाव को ध्यान में रखते हुए इजाजत दे दी। इस बार, केंद्र सरकार ने कन्नडिगाओं का अपमान करने की अपनी प्रवृत्ति को फिर से जारी रखा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india