राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 6th Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। दोपहर या शाम में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india