शेयर बाजार में 1700 अंक की भारी गिरावट

By Shobhna Jain | Posted on 12th Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 12 मार्च, (वीएनआई) मार्च महीने में शेयर बाजार में अब भी गिरावट का दौर जारी है, सप्ताह के दूसरे गुरुवार को भी बाजार गिरावट के साथ खुले है। सेंसेक्स में करीब 1700 अंक की गिरावट देखी गयी है, जबकि निफ्टी में 510 अंकों की कमी देखी गई है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज सुबह करीब 9.25 बजे 1,722.41 अंक की गिरावट के बाद 33,974.99 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 510.05 अंक  की गिरावट के साथ 9,948.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सेंसेक्स 12,24.90 अंक की गिरावट के बाद 34,472.50 के स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 499.70 अंक की गिरावट के बाद 9,958.70 के स्तर पर खुला है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history : Dipawali
Posted on 14th Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india