झारखण्ड में दूसरे चरण में 20 सीटों पर आज मतदान

By Shobhna Jain | Posted on 7th Dec 2019 | देश
altimg

रांची, 07 दिसंबर, (वीएनआई) झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, वहीं अन्य 18 सीटों की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां दिन में 3 बजे तक ही मतदान होगा।

एक जानकारी के अनुसार राज्य की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 40,000 जवानों को दूसरे चरण के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार चौबे ने कहा, 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,25,038 वोटर हैं, जिसमें 23,93,437 महिला और 90 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के लिए कुल 6,066 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 1,016 बूथ शहरी और बाकी केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं।’

गौरतलब है राज्य की जिन सीटों पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, उनमें से एक जमशेदपुर है। यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल है, जहां उनके खिलाफ पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के लड़ने से मामला दिलचस्प हो गया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रफेसर गौरव वल्लभ ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 23rd Apr 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india