नई दिल्ली, 21 अगस्त, (वीएनआई) केंद्र सरकार ने आज कई राज्यों के गवर्नर को बदलते हुए लाल जी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों में गंगा प्रसाद को सिक्किम, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड, तथागत रॉय को मेघालय, कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा और सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। गौरतलब है भाजपा के पूर्व सांसद मलिक इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। मलिक और लालजी टंडन दोनो को ही अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माना जाता रहा है। त्रिपुरा के राज्यपाल तथगता राय को स्थानांतरित कर दिया गया है, जो मेघालय के गवर्नर के रूप में अपना पदभार संभालेंगे। वहीं, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा के राज्यपाल पद से हटाकर त्रिपुरा का बनाया गया है।
No comments found. Be a first comment here!