साहित्य अकादेमी ने वार्षिक पुरुस्कारो की घोषणा की, हिंदी के लिए संजीव को मिला सम्मान

By Shobhna Jain | Posted on 21st Dec 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 दिसंबर, (वीएनआई) साहित्य अकादमी ने बीते बुधवार को अपने प्रतिष्ठित पुरुस्कार 2023 के लिए अलग अलग पुरस्कारों की घोषणा की है। हिंदी भाषा के लिए संजीव को "मुझे पहचानो" उपन्यास के लिए चुना गया, वहीं अंग्रेजी भाषा के लिए नीलम शरण गौर को "रेक्यूम इन रागा जानकी" उपन्यास के लिए चुना गया। 

साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने प्रेस वार्ता में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत 24 भारतीय भाषाओं की उत्कृष्ट रचनाओं के लेखकों को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए बताया कि अकादमी ने नौ कविता-संग्रह, छह उपन्यास, पांच कहानी संग्रह, तीन निबंध तथा एक आलोचना की पुस्तक को पुरस्कार के लिए चुना है। 

सचिव राव ने आगे कहा कि ये पुरुस्कार पिछले पांच वर्ष 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2021 के दौरान पहली बार प्रकाशित की गई पुस्तकों के लिए दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि ये सभी पुरुस्कार लेखकों को 12 मार्च 2024 को कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किये जायेंगे। पुरस्कार में एक ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।

सचिव राव ने आगे बताया कि इन पुस्तकों को संबंधित भाषा के त्रि-सदस्य निर्णायक मंडल ने चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरुस्कारो के लिए चुना है, जिसे साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इन्हें अनुमोदित किया गया।

अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने आगे बताया उपन्यास श्रेणी में हिंदी के लिए संजीव, अंग्रेजी के लिए नीलम शरण गौर और उर्दू के लिए सादिक नवाब सहर को पुरस्कार के लिए चुना है. उन्होंने कहा कि हिंदी के लिए संजीव को उनके उपन्यास ‘मुझे पहचानो’, अंग्रेजी के लिए गौर को उनके उपन्यास ‘रेक्युम इन रागा जानकी’ के लिए, पंजाबी में स्वर्णजीत सवी को उनके कविता संग्रह ‘मन दी चिप’ के लिए और उर्दू में सहर को उनके उपन्यास ‘राजदेव की अमराई’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।

कविता संग्रह के लिए जिन लेखकों को पुरस्कार मिला है, उनमे विजय वर्मा (डोगरी), विनोद जोशी (गुजराती), मंशूर बनिहाली (कश्मीरी), सोरोख्खैबम गंभिनी (मणिपुरी), आशुतोष परिडा (ओड़िया), गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी), अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत) और विनोद आसुदानी (सिंधी) को पुरस्कृत किया जाएगा। 

उपन्यास के लिए जो लेखक है,  उनमे स्वपनमय चक्रवर्ती (बांग्ला), कृष्णात खोत (मराठी) और राजशेखरन (तमिल) को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

कहानी-संग्रह के लिए जो लेखक है, उनमे प्रणवज्योति डेका (असमिया), नंदेश्वर दैमारि (बोडो), प्रकाश एस. पर्येंकार (कोंकणी), टी.पतंजलि शास्त्री (तेलुगु) और तारासीन बासकी (तुरिया चंद बासकी) (संताली) को पुरुस्कार प्रदान किये जायेंगे। 

निबंध के लिए जो लेखक है, उनमे लक्ष्मीशा तोल्पडि (कन्नड़), बासुकीनाथ झा (मैथिली) और युद्धवीर राणा (नेपाली) को पुरुस्कार प्रदान किये जायेंगे।

आलोचना के लिए जी लेखक है, उनमे ई.वी. रामकृष्णन (मलयालम) को साहित्य अकादमी द्वारा चुना गया है ।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india