नई दिल्ली 01 मई (वीएनआई) देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामले पर लगाम लगाने के लिए 3 मई तक जारी लॉकडाउन को एक बार फिर से अगले दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। देश में 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया गया है। वहीँ इस दौरान शर्तो के साथ सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही लॉकडाउन में छूट जारी रहेगी।
गृह मंत्रालय की जानकारी के अनुसार 17 मई तक देश भर में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा, लेकिन रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस दी गई है। वहीँ गृह मंत्रालय के अनुसार लॉकडाउन 3 के दौरान सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए आवागमन पर शाम के 7 बजे से लेकर सुबह के 7 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंद्ध लगेगा, जिसका पालन सख्ती से किया जाएगा। गैर जरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों का सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही आने-जाने की छूट होगी। गृह मंत्रालय ने हालांकि, ग्रीन जोन में आने वाले क्षेत्रों में कुछ छूट दी गई है। वहीं लॉकडाउन के दौरान हवाई, रेल, मेट्रो, सड़क द्वारा अंतर-राज्य आवागमन पूरी तरह से बंद रहेंगे। साथ ही स्कूल, कॉलेज को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया गया है।
No comments found. Be a first comment here!