AN-32 क्रैश में आईएएफ के 13 शहीद सैनिकों के शव आज आएंगे दिल्‍ली

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jun 2019 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 21 जून, (वीएनआई) भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 के क्रैश में अपनी जान गवांने वाले 13 सैनिकों को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्‍ली में श्रद्धांजलि देंगे। इन सभी वायुसैनिकों के अवशेष  गुरुवार को असम के जोरहाट एयरफोर्स स्‍टेशन लाए गए। 

आईएएफ ने बीते गुरुवार को जानकारी दी थी कि क्रैश में शहीद सभी 13 वायुसैनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। गौरतलब है तीन जून को असम के जोरहाट से एएन-32 ने टेक ऑफ किया था। इस एयरक्राफ्ट अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में लैंड करना था। दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर टेक ऑफ करने के बाद एयरक्राफ्ट दोपहर में एक बजे रडार से गायब हो गया था। इसका एटीएसी से संपर्क टूट गया और इसके गायब होने की खबरें आईं। 11 जून को एयरक्राफ्ट का मलबा अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में आने वाले नॉर्थ लिपो में मिला था। मलबा समुद्र तल से 12,000 फीट की ऊंचाई पर मिली थी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

wildlife
Posted on 3rd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india