रघुराम राजन ने कहा गरीबों के लिए भारत लाए 65000 करोड़ रुपए का बजट

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली 30 अप्रैल (वीएनआई) देश में जारी लॉकडाउन की वजह में पैदा हुए आर्थिक संकट को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमाम अर्थशास्त्रियों से बातचीत कर रहे हैं। वहीँ इस कड़ी में उन्होंने आज पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराजन राजन से बात की। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वह वैश्विक और भारतीय बुद्धिजीवियों से बात करेंगे। वहीँ रघुराम राजन ने इस बातचीत के दौरान कहा कि मौजूदा लॉकडाउन हमेशा नहीं चल सकता है, सरकार को इसे खत्म करने और इससे बाहर निकलने का रास्ता निकालना चाहिए। रघुराम राजन ने कहा कि भारत में टेस्टिंग की रफ्तार अमेरिका की तुलना में कहीं नहीं टिकती है। हमारे यहां टेस्टिंग को बढ़ाना चाहिए। 

राहुल गाँधी ने आगे पूछा कि भारत को अपने गरीबों की मदद के लिए क्या करना चाहिए। इसपर राजन ने कहा कि भारत को 65000 करोड़ रुपए का बजट गरीबों की मदद के लिए लेकर आना चाहिए। भारत को यह करना चाहिए। वहीँ राहुल ने कहा कि किसी भी समस्या का पूरे देश के लिए एक ही समाधान नहीं हो सकता है। हमारा समाज बहुत अलग है, इसमे जाति जैसे अहम फैक्टर हैं। राहुल ने आगे पूछा कि क्या कोविड-19 के बाद भारत को इसका कोई रणनीतिक लाभ मिलेगा, इसपर रघुराम राजन ने कहा कि इस तरह के हालात से लाभ उठाने के कई रास्ते हैं, जिसका इस्तेमाल देश कर सकते हैं। भारत में अपने उद्योग के लिए अवसर तलाश सकता है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन : Kamini Roy
Posted on 12th Oct 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india