कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कारगिल वीरों को याद किया

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jul 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 26 जुलाई, (वीएनआई) कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  ट्वीट कर कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को याद किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द।'

गौरतलब है 1999 में आज के ही दिन भारत के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। तब से 26 जुलाई के दिन हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
ये बजट ही है

Posted on 2nd Feb 2017

Today in history
Posted on 15th Jun 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india