प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा को दी राज्य दिवस की बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jan 2024 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 जनवरी, (वीएनआई) मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनकी संस्कृति, समृद्ध इतिहास, परंपराओं और उपलब्धियों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, मणिपुर के राज्यत्व दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में एक मजबूत योगदान दिया है। हम राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करते हैं। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने मेघालय को राज्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, मेघालय के लोगों को राज्य दिवस की शुभकामनाएं! आज मेघालय की अविश्वसनीय संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है। आने वाले समय में मेघालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।

उन्होंने आगे त्रिपुरा को भी राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, त्रिपुरा के लोगों को राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन राज्य के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध विरासत का जश्न मनाए। त्रिपुरा के लोगों के लिए समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

भगवान महावीर
Posted on 12th Sep 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india