प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल, मिजोरम को स्थापना दिवस की बधाई दी

By Shobhna Jain | Posted on 20th Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 फरवरी (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। अरुणाचल प्रदेश को साल 1987 में इसी दिन राज्य का दर्जा दिया गया था, जबकि मिजोरम को साल 1972 में आज ही के दिन राज्य घोषित किया गया था। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, मिजोरम के अद्भुत लोगों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मिजोरम की विकास यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं। मोदी ने एक और ट्वीट में अरुणाचल के लोगों को बधाई देते हुए लिखा, अरुणाचल प्रदेश के लोगों का गर्मजोशी से भरा व्यवहार बहुत प्यारा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य विकास की और अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छूता रहे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india