प्रधानमंत्री मोदी आज प्रकाश पर्व में भाग लेने पटना पहुंचेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jan 2017 | देश
altimg
पटना, 5 जनवरी (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व पर गांधी मैदान में बने गुरु दरबार में आज होने वाले विशेष समागम होगामें शामिल होने बिहार की राजधानी पटना पहुचेंगे। इस समागम में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के पटना आगमन को लेकर राजधानी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस समागम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामविलास पासवान, रामपाल यादव, बीबी हरसिमरत कौर बादल के अतिरिक्त पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद, पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पहुंचने की संभवना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना हवाईअड्डे पर पूर्वाह्न् 11.55 बजे पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से दोपहर 12.15 बजे गांधी मैदान में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच जाएंगे। गांधी मैदान में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कुल दो घंटे का है। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे पटना हवाईअड्डा से वह पुन: दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के अगमन को लेकर पटना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गांधी मैदान में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि आम श्रद्घालुओं के लिए गांधी मैदान खोला गया है, परंतु अधिक भीड़ होने पर श्रद्घालुओं के प्रवेश रोक दिए जाएंगे। राजधानी पटना की यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सफलता
Posted on 6th Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india