काठमांडू, 16 मई, (वीएनआई) बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी आज बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी नेपाल पहुंचे। यहां उन्होंने मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी आने का सौभाग्य मिला। जहां भगवान ने जन्म लिया हो वहां की ऊर्जा अलग एहसास देती है। चाहे पशुपतिनाथ जी हों, जनकपुरधाम हो या लुम्बिनी, जब-जब नेपाल आता हूं यह देश मुझे अपना आध्यात्मिक आशीर्वाद देता है। उन्होंने कहा कि नेपाल के बिना हमारे भगवान राम भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल यानी दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत का देश, नेपाल यानी मंदिरों का देश, नेपाल यानी प्राचीन संस्कृति को सहेज कर रखने वाला देश। भारत में राम मंदिर बनने से नेपाल भी उतनी ही खुशी महसूस कर रहा है। आगे उन्होंने कहा आज जैसे विश्व में हालात बन रहे हैं उसमें भारत और नेपाल की घनिष्ठता संपूर्ण मानवता के हित में काम करेगी। इसमें भगवान बुद्ध के प्रति हम दोनों ही देशों की आस्था एक सूत्र में जोड़ती है, एक परिवार का सदस्य बनाती है।
No comments found. Be a first comment here!