प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के राजा से मुलाकात की

By Shobhna Jain | Posted on 7th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 7 नवंबर (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय चर्चा से पहले आज बेल्जियम के राजा फिलिप की अगवानी की। भारत के एक सप्ताह के दौरे पर राजा फिलिप और रानी मेथिल्डे रविवार को भारत पहुंचे। साल 2013 में सिंहासन पर आरूढ़ होने के बाद से शाही जोड़े की यह पहली भारत यात्रा है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के राजा फिलिप का भारत की पहली यात्रा पर हैदराबाद हाउस में स्वागत किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजा और रानी के साथ एक बैठक करेंगे, जबकि उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू भी शाही जोड़े से मुलाकात करेंगे।  इससे पहले, राष्ट्रपति भवन में राजा और रानी का औपचारिक स्वागत किया गया। शाही जोड़े से मुलाकात करने वालों में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी शामिल हैं।

भारत यूरोपीय संघ के बाहर बेल्जियम का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है। साल 2016-17 में द्विपक्षीय व्यापार 13.28 अरब डॉलर का हुआ, जिसमें भारत ने बेल्जियम को 5.65 अरब डॉलर का निर्यात किया, जबकि बेल्जियम ने 6.62 अरब डॉलर का निर्यात किया। मोदी ने बेल्जियम के अपने समकक्ष चार्ल्स मिशेल के निमंत्रण पर मार्च 2016 में वहां का दौरा किया था।  बेल्जियम के राजा किसी भी देश का अपने समय में केवल एक बार दौरा करते हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india