प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर 'कैच द रेन' अभियान किया लॉन्च

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Mar 2021 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 मार्च, (वीएनआई) विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जलशक्ति अभियान 'कैच द रेन' को लॉन्च किया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत वर्षा जल का जितना बेहतर प्रबंधन करेगा उतना ही भूजल पर देश की निर्भरता कम होगी। इसलिए 'कैच दे रेन' जैसे अभियान चलाए जाना और सफल होने बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विकास की दृष्टि इसकी आत्मनिर्भरता पानी की कनेक्टिविटी पर निर्भर है। इसलिए हमारी सरकार ने अपनी नीतियों में जल शासन को प्राथमिकता दी है। अधिक वर्षा जल संचयन सुविधाओं का मतलब भूजल पर कम निर्भरता है।

गौरतलब है इस कैंपेन के तहत बारिश के पानी को सुरक्षित रखने और जल संरक्षण के लिए आम जनता को जागरूक किया जाएगा। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से  संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india