नई दिल्ली, 28 फरवरी (वीएनआई)| प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान प्रेमियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को भारतीय भौतिकशास्त्री सी. वी. रमन द्वारा 1928 में रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, मैं सभी विज्ञान प्रेमियों को सलाम करता हूं और उन्हें उनकी वैज्ञानिक उत्सुकता में बेहतरी के लिए बधाई देता हूं। भारत को अपने वैज्ञानिकों पर बहुत गर्व है।
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी विज्ञान दिवस के मौके पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर, मैं सभी महान भारतीय वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश को ख्याति दिलाई और हमारी जिंदगियों को बेहतर बनाने के लिए काम किया। हम सभी को इस मौके पर सर सीवी रमन और अन्य वैज्ञानिकों के महान योगदान को याद रखना चाहिए।"
No comments found. Be a first comment here!