प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व इसरो प्रमुख के निधन पर शोक जताया

By Shobhna Jain | Posted on 24th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 जुलाई (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख यू.आर. राव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में राव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, प्रख्यात वैज्ञानिक यू.आर. राव के निधन से दुखी हूं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

राव का निधन 85 वर्ष की आयु में बेंगलुरु स्थित उनके निवास पर तड़के करीब तीन बजे हुआ। बढ़ती उम्र में वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। । राव 1984 से 1994 तक इसरो के प्रमुख रहे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th Aug 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india