प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर कोरोना वॉरियर्स को सम्बोधित किया

By Shobhna Jain | Posted on 7th May 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली 06 मई (वीएनआई) देशभर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामले के बीच आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बुद्ध का दर्शन दुनिया को दिशा देगा, बुद्ध मजबूत इच्छा शक्ति से सामाजिक परिवर्तन की पराकाष्ठा है। भारत बिना स्वार्थ के साथ इस वक्त दुनिया के साथ खड़ा है, हमें अपने साथ-साथ अपने परिवार, आसपास की सुरक्षा करनी होगी। संकट के समय में हर किसी की मदद करना ही सबका धर्म है। उन्होंने कहा संकट के समय में हर किसी की मदद करना ही सबका धर्म है। हमारा काम निरंतर सेवा भाव से होना चाहिए, दूसरे के लिए करुणा-सेवा रखना जरूरी है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इस बार परिस्थितियां अलग हैं, दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है। आपके बीच आना मेरे लिए सौभाग्य होता, लेकिन मौजूदा स्थिति इसकी इजाजत नहीं देती है। भारत आज बुद्ध के कदमों पर चलकर हर किसी की मदद कर रहा है, फिर चाहे वो देश में हो या फिर विदेश में, इस दौरान लाभ-हानि को नहीं देखा जा रहा है। विश्व के अनेक देशों ने भारत को इस मुश्किल समय में याद किया और भारत ने भी हर जरूरतमंद तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत आज प्रत्येक भारतवासी का जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास तो कर ही रहा है, अपने वैश्विक दायित्व का भी पालन कर रहा है। भारत की प्रगति विश्व की प्रगति में सहायक। बुद्ध त्याग और तपस्या की सीमा है, बुद्ध सेवा और समर्पण का पर्याय है। बुद्ध वो है जो स्वयं को तपा कर, खुद को न्यौछावर कर पूरी दुनिया में आनंद फैलाने के लिए समर्पित है। भगवान बुद्ध ने भारत की इस संस्कृति को और समृद्ध किया है। वो अपना दीपक स्वयं बनें और अपनी जीवन यात्रा से दूसरों के जीवन को भी प्रकाशित करते रहे।

गौरतलब है इस सभा का आयोजन कोरोना वायरस के पीड़ितों और महामारी से सीधी लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं के सम्मान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय ने दुनियाभर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुखों की भागीदारी और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संघ के सहयोग के साथ मिलकर किया।

 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india