पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

By Shobhna Jain | Posted on 10th Mar 2019 | देश
altimg

जम्मू, 10 मार्च, (वीएनआई) पाकिस्तान ने बीते शनिवार शाम को जम्मू के केरी बटाल क्षेत्र में फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाब में भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान नें जम्मू के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की है।शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ में गोलीबारी की थी। जिसमें एक एसपीओ घायल हो गया था। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि, शनिवार शाम के वक्त पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में अचानक फायरिंग शुरू कर दी है। पाक की ओर से छोटे-छोटे हथियारों से लगातार हमले किए जा रहे हैं। भारत की ओर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान ने राजौरी में भी फायरिंग शुरु कर दी है। पाकिस्तान की ओर शनिवार शाम 6 बजे राजौरी के सुंदरबनी भी सीजफायर का उल्लघंन किया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 6th Dec 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india