दिल्ली में आज कोरोना के 20 हजार नए मामले, मुंबई में एक लाख के पार सक्रीय मामले

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jan 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 8 जनवरी, (वीएनआई) दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण से आज 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।   वहीं मुंबई शहर में भी अब सक्रीय मामले एक लाख के पार हो चुके है। 

दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,181 नए मरीज ​​​​मामले सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 19.6 फीसदी है। जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 11,869 है। कुल सक्रिय मामले 48,178 है। वहीं दिल्ली में अब तक 25,143 मरीजों की मौत कोविड से हुई है।

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20,318 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान पांच लोगों की मौत कोरोना के संक्रमण से हुई है। मुंबई में सक्रिय मामले अब 1,06,037 हो गए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india