जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार चौथे दिन भी बंद

By Shobhna Jain | Posted on 8th Apr 2017 | देश
altimg
जम्मू, 8 अप्रैल (वीएनआई)| जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में ताजा भूस्खलन के चलते आज लगातार चौथे दिन भी बंद है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा, कुछ स्थानों पर ताजा भूस्खलन और बारिश से पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आज राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को अनुमति नहीं देने का फैसला लिया गया। यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी यातायात के लिये बंद रखा गया है और किसी भी वाहन को जम्मू या श्रीनगर से आज आवागमन की इजाजत नहीं दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल राजमार्ग के पास अधिकतर इलाकों विशेषकर जवाहर सुरंग और रामबन में नियमित अंतराल पर बारिश होती रही। नतीजतन रामसू इलाका में भूस्खलन की ताजा घटना हुई और पंथीअल तथा अन्य जगहों पर पत्थर गिरे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह राजमार्ग कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़ता है। इसी मार्ग जरिये घाटी में सामानों की आपूर्ति होती है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

मछुआरे
Posted on 8th Nov 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india