विदेश मंत्रालय ने कहा इंडिया-ईयू समिट में आतंकवाद से मुकाबले पर जोर

By Shobhna Jain | Posted on 15th Jul 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 15 जुलाई, (वीएनआई) 15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद आज विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ ने वैश्विक शांति और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की और आतंकवाद को मिलकर निपटने के लिए प्रतिबद्धता जताई। 

भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने कहा कि शिखर सम्मेलन बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जो उनके बीच पिछले संबंधों की पहचान रहा है। यूरोपीय संघ हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, हम 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का व्यापार करते हैं। यूरोपीय संघ भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है, जिसका 91 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश है।

उन्होंने आगे कहा भारत और यूरोपीय संघ के दोनों नेताओं ने आतंकवाद की साझा चुनौती पर विचारों के आदान-प्रदान में काफी विस्तार किया। भारत और अन्य देशों के साथ-साथ वैश्विक आतंकवाद के संदर्भ में पाकिस्तान का भी जिक्र हुआ। इसके अलावा चीन के साथ हमारे संबंधों पर बात हुई। प्रधानमंत्री ने सामान्य तौर पर भारत-चीन संबंध और सीमावर्ती क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति पर हमारे विचार साझा किए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 7th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india