नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jun 2017 | देश
altimg
जम्मू, 11 जून (वीएनआई)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने बीते शनिवार को कृष्णा घाटी सेक्टर के तीन स्थानों पर रात 8.20 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी शुरू की। अधिकारियों ने बताया, उन्होंने पहले छोटे हथियारों और स्वचालित बंदूकों से गोलीबारी शुरू की लेकिन बाद में 82एमएम के मोर्टार से हमला किया। हमारे जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 29th Oct 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india