दिल्ली के अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत

By Shobhna Jain | Posted on 4th Mar 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 04 मार्च, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। 

दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल के कमरे में बीते रविवार को 28 साल की महिला डॉक्टर का शव पाया गया था। महिला डॉक्टर की पहचान आस्था मुंजाल के रूप में की गई है जो न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में काम करती थीं। फिलहाल शुरुआती जांच में पाया गया है कि महिला डॉक्टर के बांए हाथ पर इंजेक्शन के निशान हैं जबकि मृत डॉक्टर का मोबाइल और बैग भी वहीं से बरामद किया गया है। गौरतलब है आस्था मुंजाल की शादी करीब एक साल पहले डॉक्टर उदय ढींगरा से हुई थी जो गुरु तेग बहादुर अस्पताल में डॉक्टर हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india