जैन मुनि तरुण सागर का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 1st Sep 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 01 सितम्बर, (वीएनआई) अपने तेज तर्रार प्रवचनों के लिए मशहूर जैन मुनि तरुण सागर का आज सुबह दिल्ली में 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

जैन मुनि तरुण सागर लंबे समय से पीलिया से जूझ रहे थे, पिछले 20 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। जैन मुनि ने खानापीना छोड़ दिया था और संलेखना (खानपान छोड़कर शरीर त्यागना) कर रहे थे। वो आगे इलाज भी नहीं कराना चाहते हैं। उन्होंने डॉक्टरों से दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर जाने को कहा था, जिसके बाद वे अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम चातुर्मास स्थल आ गए थे। तरुण सागर महाराज के निधन के बाद उनके प्रवास स्थल पर दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु जुटने लगे हैं। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली में भर्ती तरुण सागर के लिए स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं। गौरतलब है जैन मुनि तरुण सागर का असली नाम पवन कुमार जैन है। उनका जन्‍म मध्य प्रदेश के दमोह में 26 जून, 1967 को हुआ था। 1981 में उन्होंने घर छोड कर दीक्षा ली थी।

 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india