तेल की कीमतों में गिरावट जारी

By Shobhna Jain | Posted on 10th Nov 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 10 नवंबर, (वीएनआई) पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल में 17 पैसे कमी और वहीं डीजल की कीमत में 16 पैसे की कमी की गई है। 

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 77.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 72.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.40 रुपए प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल 17 पैसे की गिरावट के साथ 76.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गौरतलब है तेल की कीमतों में अगले कुछ दिन गिरावट जारी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी गिरावट का असर खुदरा पेट्रोल-डीजल पर पड़ा है। घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी। अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने की पाबंदी से फिलहाल भारत, चीन और जापान समेत 8 देशों को छूट दे दी है, जिसका लाभ भारत को मिल रहा है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india