इसरो ने नए साल पर भारत का पहला पोलरिमेट्री मिशन लॉन्च किया

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jan 2024 | देश
altimg

श्रीहरिकोटा, 1 जनवरी, (वीएनआई) नववर्ष 2024 के पहले दिन आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने भारत का पहला पोलरिमेट्री मिशन लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। 

इसरो ने सैटेलाइट को सुबह 9:10 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया। इसरो ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक्स-रे पोलरिमेट्री सैटेलाइट का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया गया है। इसरो इस मिशन के जरिए खगोल विज्ञान के सबसे बड़े रहस्यों में से एक ब्लैक होल के बारे में जानकारी जुटाएगा। इस मिशन का नाम PSLV-C58 XPoSat रखा गया है।

गौरतलब है सैटेलाइट एक्सपोसैट को रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी 58 सिर्फ 21 मिनट में अंतरिक्ष में 650 किमी ऊंचाई पर ले जाएगा। इस रॉकेट का ये 60वां मिशन है। इस मिशन में एक्सपोसैट के साथ ही 10 अन्य उपग्रह भी पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किए जाएंगे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india