इसरो चीफ ने कहा चंद्रयान-2 की चांद से अब चंद कदम की दूरी बाकी

By Shobhna Jain | Posted on 20th Aug 2019 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 20 अगस्त, (वीएनआई) चंद्रायान-2 के आज सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने पर इसरो चीफ ने कहा चांद से अब चंद कदम की दूरी बाकी।

इसरो चीफ के सिवन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि मिशन का सबसे जटिल और अहम दौर सफलतापूर्वक पूरा हुआ। अब चंद्रयान-2 चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की तैयारी में है। उन्‍होंने कहा कि सोमवार करीब 3 बजे चांद भी चंद्रयान 2 के करीब पहुंचा जिसकी वजह से चांद का गुरुत्वाकृष्ण बल संपर्क में आया और चंद्रयान-2 की चांद के कक्षा में प्रवेश जल्दीहो गया। चंद्रयान-2 अब चांद की परिक्रमा लगा रहा है। गौरतलब है 22 जुलाई को हुई लॉन्चिंग के बाद 7 सितंबर को चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। 

के सिवन ने आगे कहा कि यह समझना जरूरी है कि चंद्रयान-2 एलिप्टिकल रास्ते से जा रहा है इसलिए लैंडिंग में समय लग रहा है। 2 सितंबर को लैंडर को ऑर्बिटर से अलग किया जाएगा। इसके बाद सारा ध्यान लैंडर पर दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि 7 सितंबर को दोपहर 1:55 बजे लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर सतह पर लैंड करेगा।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india