भारत ने संयुक्त राष्ट्र में चीन को जम्मू कश्मीर पर दिया जवाब

By Shobhna Jain | Posted on 10th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 10 अप्रैल, (वीएनआई) संयुक्त राष्ट्र में चीन की ओर से जम्मू कश्मीर को लेकर दिए बयान को भारत ने खारिज कर दिया है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, हम संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रवक्ता की ओर से दिए बयान में जम्मू और कश्मीर के संदर्भ को पूरी तरह से खारिज करते हैं। चीन भली भांति जानता है कि जम्मू कश्मीर को लेकर भारत की स्थिति हमेशा से ही क्या रही है और अब भी क्या है। भारत की ओर से कहा गया है, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। भारत ने हमेशा ही अपना ये रुख साफ रखा है। ऐसे में चीन का इस लाइन के बाहर कोई भी बयान हम अस्वीकार करते हैं। इसलिए, हम उम्मीद करते हैं कि चीन सहित अन्य देश उन मामलों पर टिप्पणी करने से बचेंगे जो भारत के आंतरिक मामले हैं और भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 9th Aug 2021

Today in history
Posted on 13th Jul 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india