आईएमए ने गृहमंत्री के भरोसे के बाद वापस लिया प्रदर्शन

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 अप्रैल, (वीएनआई) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अपील के बाद अपना सांकेतिक प्रदर्शन वापस ले लिया है। 

एक जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने आज आईएमए और डॉक्टरों से बात की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए हुई बातचीत में अमित शाह ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन न करने की अपील की। उन्होंने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है।  वहीँ आईएमए ने प्रदर्शन को वापस लेते हुए कहा कि उन्हें गृहमंत्री की ओर से सुरक्षा का आश्वासन मिला है। इसके साथ ही इस मुश्किल वक्त में सबको साथ होना चाहिए। डॉक्टरों के प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत संकेत जाएगा। आईएमए ने कहा कि देश की अखंडता और एकता को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन वापस लिया जा रहा है। गौरतलब है मेडिकल स्टाफ पर हो रहे हमलों के विरोध में डॉक्टर आज सांकेतिक प्रदर्शन के तौर पर मोमबत्ती जलाने वाले थे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History arunachal
Posted on 20th Feb 2025
Today in History
Posted on 18th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 2nd Feb 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india