स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा सर्वे से पता चला, कामयाब रहा लॉकडाउन

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jun 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 11 जून, (वीएनआई) देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ते मामलो के बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए आंकड़े और जानकारियां देश के सामने रखते हुए बताया कि सर्वे से पता चला है, लॉकडाउन कामयाब रहा। 

मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि आज देश का रिकवरी रेट 49.21% है, अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, हमें तुलना उसी देश से करनी चाहिए जिसकी जनसंख्या हमारे देश के लगभग समान है।  उन्होंने आगे बताया कि देश के 83 जिलों में सर्वे किया गया। जिसके अनुसार लॉकडाउन कामयाब रहा है। 15 मई को देश में मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत थी। अब यह घटकर 2.8 फीसदी रह गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की दर अन्य देशों की तुलना में काफी कम है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india