दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर वेद मारवाह का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 6th Jun 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 06 जून, (वीएनआई) दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर वेद मारवाह का बीते शु्क्रवार रात को गोवा के एक अस्पताल में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

गोवा के डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया वेद मारवाह ने गोवा के एक अस्पताल में शुक्रवार रात 8:30 बजे के करीब आखिरी सांस ली। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पुलिस बल के महान नेता के चले जाने का दुख है। उन्होंने पुलिस बल का चुनौतियों के समय नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में देश सेवा भी की। वहीँ मारवाह अपनी पत्नी के साथ गोवा में रह रहे थे। वो काफी समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। इसी के चलचे 10 दिन पहले उनकों अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 गौरतलब है वेद मारवाह साल 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहे। वो एनएसजी महानिदेशक और मणिपुर, मिजोरम तथा झारखंड के राज्यपाल रहे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 22nd Mar 2018

Today in history
Posted on 2nd Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india