दिल्ली के अस्पतालों तक पहुंचा पानी, एलएनजेपी अस्पताल में मरीज हुए शिफ्ट

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jul 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 13 जुलाई, (वीएनआई) भारी बारिश के कारण दिल्ली में लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं दिल्ली में यमुना के आसपास के इलाके में पानी भर जाने से दिल्ली के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से मरीजों को लोकनायक अस्पताल में स्थानांतरित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर पार करने के बाद अब 208.48 पर पहुंच गया है। वहीं, बढ़ते जलस्तर के कारण सरकार, प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर है। गौरतलब है हथिनी कुंड बैराज में हरियाणा के असामान्य रूप से अधिक पानी छोड़े जाने कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

दिल्ली में लगातार बाढ़ जैसे बन रहे हालात पर पर लोकनायक अस्पताल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर हमने कई मरीजों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से लोक नायक अस्पताल में स्थानांतरित किया है। आपातकालीन मामलों से निपटने के लिए हमने 70 से अधिक बिस्तर खाली रखे हैं। बिजली जाने का खतरा है और हम आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हर संभव एहतियाती कदम उठा रहे हैं। गौरतलब है सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर की स्थापना साल 1998 में एलएनजेपी अस्पताल के एक सहायक के रूप में की गई थी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सुबह
Posted on 18th Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india