अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

By Shobhna Jain | Posted on 27th Jun 2018 | देश
altimg

जम्मू, 27 जून, (वीएनआई)। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हो गया है। जम्मू के बेस कैंप से पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है।

देशभर के अलग-अलग हिस्सों से इस यात्रा में शामिल होने के लिए  लोग आए थे। यह तीर्थयात्रा बालटाल और पहलगाम से शुरू हुई है। अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के मुख्य सलाहकार बीबी व्यास और विजय कुमार ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विजय कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हर वर्ष होने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जनता की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियों की मदद से हम सभी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने की पूरी कोशिश करते हैं। हमारी कोशिश होती है कि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो और यातायात आराम से चलता रहे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

कोई और
Posted on 23rd Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india