नई दिल्ली, 17 जुलाई, (वीएनआई) वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच देश के अलग अलग हिस्सों में लगातार महसूस किये जा रहे भूकंप के झटको के बीच अंडमान निकोबार में आज 4.8 रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
एक जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके ईस्ट पोर्टब्लेयर से 250 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले आज सुबह जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जम्मू कश्मीर के कटरा में आज 3.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके पूर्वी कटरा से तकरीबन 88 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं।
No comments found. Be a first comment here!