दिल्ली स्थित मैडम तुसाद का म्यूजियम होगा बंद

By Shobhna Jain | Posted on 31st Dec 2020 | देश
altimg
नई दिल्ली, 31 दिसंबर, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में लन्दन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम की तर्ज पर  बनाया गया  म्यूजियम शुरू से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लम्बे समय तक अस्थायी रूप से इसके बंद रहने से इसकी चमक धीरे धीरे फीकी पड़ने लगी, अब इसके संचालको ने इसे पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। 
 
वैक्स म्यूजियम का संचालन करने वाली कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट्स के अनुसार पहले तो उन्होंने कनॉट प्लेस में स्थित म्यूजियम को लॉकडाउन की वजह से अस्थायी रूप से बंद किया था, लेकिन अब वो इसे दोबारा नहीं खोलेंगे। इसके लिए वो दूसरी जगह की तलाश कर रहे हैं, ताकी पुतलों को वहां पर शिफ्ट किया जाए। भारत में इस म्यूजिएम के लिए मर्लिन एंटरटेनमेंट्स ने 10 मिलियन यूरो का निवेश किया था, लेकिन उसका ये प्रोजेक्ट घाटे का सौदा साबित हुआ।
 
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित मैडम तुसाद दो मंजिल किराए पर लेकर बनाया गया था। जिसमे बॉलीवुड के कई स्टार्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोम के पुतले रखे हैं। यहां पर सभी पुतले मोम के हैं, जिस वजह से उनको सुरक्षित रखने के लिए उच्च तापमान की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा बाल, कपड़े और त्वचा का भी खास ध्यान रखना होता है। जोकि बहुत ही खर्चीला है। 
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india