राजधानी दिल्ली में आसमान साफ, हवा की गुणवत्ता और बिगड़ी

By Shobhna Jain | Posted on 28th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 28 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह मौसम साफ रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 15 निगरानी क्षेत्रों में से 14 में हवा की गुणवत्ता बहुत ही खराब रही। यहां प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित मानक से आठ गुणा अधिक पाए गए। राजधानी में मंगलवार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 85 फीसदी रही जबकि सोमवार को यह 65 फीसदी था।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आईएमडी अधिकारी ने बताया, "हवा दक्षिण-पश्चिम की ओर बह रही है, जो नमीयुक्त है। आईएमडी ने बुधवार सुबह हल्के कुहासे के साथ न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान जताया। इसके साथ आद्र्रता में भी हल्की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। अधिकारी ने बताया, बुधवार को न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विश्लेषकों का कहना है कि नमी के कारण हवा में प्रदूषक अधिक समय तक बने रहते हैं।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफएआर) ने आगामी तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और बिगड़ने का अनुमान जताया है। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार, पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग, दक्षिणपश्चिम दिल्ली के आर.के पुरम और उत्तर दिल्ली के दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) सुबह 9.00 बजे राजधानी के सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र रहे। यहां की वायु गुणवत्ता अत्यधिक गंभीर रही। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

दीपावली
Posted on 29th Oct 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india