राजधानी दिल्ली में धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 28th Apr 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूपभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान औसत मौसम से चार डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 53 फीसदी दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा, सुबह आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम तक आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.2 डिग्री, जबकि सामान्य से दो डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india