राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा, दिनभर आसमान साफ

By Shobhna Jain | Posted on 27th Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कुहासा रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रह सकता है। सुबह के समय हल्का कुहासा रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है। वहीं दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 11th Apr 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india