राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

By Shobhna Jain | Posted on 25th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 25 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह कोहरा छाए रहने के साथ दिन भर आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से कम से कम 33 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, पांच के समय में बदलाव किया गया और तीन रद्द कर दी गईं। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में इस मौसम की पहली सबसे ठंडी सुबह रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ऊँची आवाज
Posted on 11th Jul 2016
जीवन
Posted on 14th May 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india