राजधानी दिल्ली में तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 25th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 25 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार जताए हैं। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दोपहर के बाद और शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। एक दिन पहले शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान था। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th Jan 2024
High time to call off Child Marriage
Posted on 10th Oct 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india