नई दिल्ली, 25 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूपभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 28 फीसदी दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, दोपहर में आंशिक बदली छाने के साथ शाम को आंधी आने की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान बढ़ेगा। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और दिन गर्म रहने के आसार हैं।
दिल्ली में वायु की गुणवत्ता सुबह नौ बजे काफी खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 पर दर्ज किया। कुछ क्षेत्रों को वायु प्रदूषण के लिहाज से 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया।
No comments found. Be a first comment here!