राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 15 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 15 रेलगाड़ियां रद्द हो गई, 28 निर्धारित समय से देरी से चल रही है जबकि 9 के समय में फेरबदल किया गया है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 86 फीसदी रही।

भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, सुबह कोहरा होने की वजह से दृश्यता घटकर 500 हो गई। आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india