राजधानी दिल्ली में घनघोर बारिश से बदला मौसम का मिजाज

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह घनघोर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि इससे कई स्थानों पर जलभराव और यातायात जाम की समस्या भी पैदा हुई, जिसके कारण सुबह स्कूल व दफ्तर जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 8.30 बजे तक 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है। यहां सुबह 8.30 बजे तक 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन:

Posted on 21st Apr 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india