राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 67 फीसदी दर्ज हुआ। 

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान व अनुसंधान (सफर) प्रणाली के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता की स्थिति सामान्य रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india