राजधानी दिल्ली में सुबह कुहासा, 49 ट्रेनें देरी से

By Shobhna Jain | Posted on 18th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कुहासा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 86 प्रतिशत और दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि आज  सुबह 1.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तरी भारत में कोहरे के कारण कुल 49 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, 14 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है और अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे 25.5 डिग्री सेल्सियस , जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india