अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव- इलेक्ट्रोल कॉलेज का २७० का जादुई ऑकड़ा पार करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अब आधिकारिक रूप से अमरीका के राष्ट्रपति

By Shobhna Jain | Posted on 20th Dec 2016 | विदेश
altimg
वाशिंगटन, 20 दिसम्बर (वीएनआई)। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए इलेक्टोरल कॉलेज के लिए आवश्यक 270 वोटों का जादुई ऑकड़ा पार करने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक रूप से अमरीका के राष्ट्रपति बन गए हैं। सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप को 304 इलेक्टोरल वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन को 224 वोट मिले। छह मतदाताओं ने अन्य उम्मीदवारों को वोट दिए। ट्रंप लोकप्रिय वोटों के मामले में हिलेरी से दो प्रतिशतांक से अधिक अंक पीछे रह गए थे। कांग्रेस के संयुक्त सत्र में इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजों को छह जनवरी को आधिकारिक रूप से सत्यापित किया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने इस घोषणा के बाद एक बयान में कहा, यह चुनाव उस आंदोलन का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें लाखों मेहनती पुरूष और महिलाएं उनके पीछे थे। हम इस ऐतिहासिक कदम से देश के भावी भविष्य को साकार कर सकते हैं। मैं हमारे देश को एकजुट करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा और सभी अमेरिकी लोगों का राष्ट्रपति बनूंगा। हम सभी एक साथ मिलकर अमेरिका को एक बार फिर से महान बनाएंगे।" ट्रंप ने एक बार फिर अपनी जीत को ऐतिहासिक जीत बताया। गौरतलब है कि श्री ट्रंप की गत नवंबर मे विजय के बाद देश के अनेक भागो मे उनके विरोधियो ने उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किये थे

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india