राजधानी दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 13 ट्रेनें रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 13 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंधभरी रही और न्यनूतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन साफ रहने की संभावना जताई है। दृश्यता 700 मीटर रही और सुबह 8.30 बदे आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन में मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते रेलवे ने 13 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि 41 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही है और चार ट्रेनों के समय में फेरबदल करना पड़ा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 23.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd May 2025
Today in History
Posted on 2nd May 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india