राजधानी दिल्ली में निकली धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 13th Aug 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 13 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूपभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बदली छाए रहने का अनुमान जताया है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज सुबह धूपभरी रही। दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

गणित
Posted on 4th May 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india